Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
आर्थिक गतिविधियाँ

एक साथ 43 पायलटों के इस्तीफे से संकट में एयरलाइन, 700 उड़ानें हो सकती हैं कैंसिल, जानिए पूरा मामला

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, नई दिल्ली। एविएशन इंडस्ट्री के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। अब एक बड़ी खबर आकासा एयर से आ रही है। बताया जा रहा है कि इस एयरलाइन पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। चौकानें वाली बात ये हैं कि इस एयरलाइन को केवल 13 महीने पहले ही धूमधाम से लांच किया गया था। बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी की 13 महीने में ही बुरी हालत हो गई है। कंपनी के 43 पायलटों अचानक एक साथ इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने खुद ये माना है कि उसपर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट में कंपनी ने कहा कि इस तरह अचानक इतने इस्तीफों से कंपनी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं अब 700 के करीब फ्लाइटें कैंसिल होने का खतरा मंडरा रहा है।

600 फ्लाइट्स करनी पड़ी कैसिंल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकासा ने पायलट्स यहां से इस्तीफा देकर एयर इंडिया में ज्वाइन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पायलटों नें नोटिस पीरियड क सर्व नहीं किया। आकासा एयर हर रोज 120 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। लेकिन अचानक से इतनी भारी तादाद में इस्तीफो के कारण कंपनी को अगस्त के महीने नें करीब 600 फ्लाइट्स कैसिंल करनी पड़ी। अब कंपनी के पास इस महीने भी फ्लाइट्स को कैसिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। विवान उड़ाने के लिए कंपनी के पास पायलट्स की किल्लत हो चुकी है।

मामला सुधरता हुआ नहीं देख आकासा ने कोर्ट का रुख किया। कंपनी ने कोर्ट से अपील की है कि एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए अनिवार्य नोटिस सर्व करने के नियमों का पालन करने को कहे। दरअसल नियमों के तहत ऑफिसर ग्रेड के लिए 6 महीने का नोटिस सर्व करना जरूरी है। वहीं कैप्टन के लिए नोटिस पीरियड की अवघि एक साल की है। इसलिए कंपनी ने कोर्ट से मांग की है कि पायलट नोटिस पीरियड सर्व करे। हालांकि डीसीजीए ने मामले पर हाथ खीचते हुए साफ कर दिया है कि वो ऐसा नही कर सकती क्योकिं कंपनी ने इसके लिए कोर्ट में अपील की हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!