Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

भारी बारिश के चलते जौलीग्रांट(देहरादून) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित

तीन उड़ानों को दिल्ली किया डायवर्ट 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, जौलीग्रांट/देहरादून। भारी बारिश के कारण रविवार को पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहा। प्रयागराज, हैदराबाद और दिल्ली की तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, जयपुर वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट को सुबह 10.55 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट आसमान में काफी देर चक्कर काटते रही और फिर दिल्ली डायवर्ट हो गई। यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से टेक ऑफ होकर दोपहर पौने दो बजे के दोबारा देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन तब भी लैंड नहीं हो पाई। फिर दोबारा इसे जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 11 बजे के आसपास देहरादून के आसमान में पहुंची। खराब मौसम के कारण कई चक्कर काटने के बाद इसे भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर 2.10 बजे जयपुर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, शाम 3.05 बजे विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट ने आसमान में चक्कर लगाते हुए दो बार एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन दोनों प्रयासों में फ्लाइट रनवे पर नहीं उतर पाई। फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट और रद्द करना पड़ा। जो उड़ानें एयरपोर्ट पर लैंड हुई उन्होंने रामगढ रेंज और बुग्गावाला के आसमान में करीब आधा घंटे से अधिक समय पर गोल चक्कर काटे।

इंडिगो की कोलकाता वाली फ्लाइट, इंडिगो दिल्ली की तीन इंडिगो बंगलुरू, विस्तारा की मुंबई, इंडिगो की लखनऊ वाली फ्लाइटें आधा घंटे से अधिक समय तक आसमान में चक्कर काटने के बाद एयरपोर्ट पर उतरी। देहरादून एयरपोर्ट पर लो क्लाउड की वजह से विभिन्न एयरलाइंस के पायलटों को लैंडिंग में परेशानी हुई। जिससे कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। जबकि कई फ्लाइट आसमान में होल्ड पर रही। देहरादून एयरपोर्ट पर 500 फीट की दूरी पर घने बादल रहे। जिस कारण पूरे दिन हवाई यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, विमानों को टेक ऑफ में कोई दिक्कतें नही हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!