Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्दी शुरू होगी हवाई सेवा

उड़ान योजना के अगले टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौड़ की हवाई सेवा

पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्यादेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2022, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौङ के लिए हवाई सेवा जल्दी शुरू की जाएगी। उड़ान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवायें शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए मुख्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टीवीटी को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पिथौरागढ़ में पवनहंस को निर्बाध और समयबद्ध तरीके से सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किये जाने का भी अनुरोध किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंततनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अपनी सर्वे रिपोर्ट दिसंबर माह में देनी है। मुख्यमंत्री ने पंततनगर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के संबंध में जल्द निर्णय लिये जाने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने व विस्तारीकरण के लिए जरूरी भूमि का फीजिबिलिटी सर्वे एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द करने का आग्रह किया। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टीवीटी के सभी प्रस्तावों को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!