Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
देश

एअर इंडिया विमान हादसा: पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा, अधिकारियों से ली विस्तृत जानकारी

एअर इंडिया विमान हादसे में 266 की मौत, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल

प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से ली हादसे की जानकारी। प्रधानमंत्री ने मेघाणीनगर क्षेत्र में उस हॉस्टल का भी निरीक्षण किया, जिस पर गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में अब तक 266 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 241 यात्री और 25 स्थानीय निवासी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। पीएम ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि इस घटना की हर पहलू से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के तुरंत बाद शुरू हुए राहत व बचाव अभियानों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू टीमों के कार्य की सराहना की और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद पीएम मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस हादसे के बाद एअर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों की सहायता के लिए देश के प्रमुख हवाई अड्डों – अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और लंदन गैटविक – पर विशेष हेल्प डेस्क और सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। एयरलाइन ने यह भी जानकारी दी है कि यात्रियों और उनके परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है।

एअर इंडिया की यह फ्लाइट गुरुवार दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान ने नियंत्रण खो दिया और मेघाणीनगर के एक घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787-8 मॉडल का था, जिसमें 242 लोग सवार थे। इनमें 169 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के यात्री भी शामिल थे।

सरकार ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित कर दी है और एयर इंडिया से विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तलब की गई है। देशभर में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है, और कई राज्यों में मृतकों के सम्मान में झंडे आधे झुका दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!