Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश में जल्द शुरू होगी एयर एंबुलेंस सेवा

ऋषिकेश: पर्वतीय क्षेत्र में होने वाली दुर्घटना में घायलों को जीवन देने में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश की भूमिका महत्वपूर्ण हो चली है। मुख्यमंत्री 108 सेवा को हेली सेवा से जोड़ने पर सहमत हैं। एम्स प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। यहां हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जब तक एम्स कि अपनी हेली सेवा नहीं होती तब तक एयर एंबुलेंस का संचालन सरकार और आउट सोर्स के जरिए किया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। इन क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए एयर एंबुलेंस सेवा कारगर साबित हो रही है। हाल ही में धूमाकोट के समीप बस दुर्घटना के घायलों को हेलो रेस्क्यू के जरिए एम्स ऋषिकेश और अन्य चिकित्सालय में भेजा गया था। एम्स के भीतर हेलीपैड नहीं है। जिस कारण आइडीपीएल मैदान में हेलिकॉप्टर उतारना पड़ा था।

एयर एंबुलेंस के जरिए घायलों और गंभीर रोगियों को एम्स तक पहुंचाने के लिए यहां हेलीपैड की जरूरत पिछले लंबे समय से महसूस की जा रही थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत एम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान हादसों को देखते हुए एयर एंबुलेंस सेवा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार 108 सेवा को हेली एंबुलेंस सेवा से जोड़ने जा रही है।

मुख्यमंत्री की इस बात से एम्स प्रशासन द्वारा यहां हेलीपैड बनाए जाने की योजना को बल मिला है। हालांकि कुछ दिन पूर्व एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। ट्रामा सेंटर के समीप हेलीपैड बनाने के लिए स्थान का चयन हुआ है। इस स्थान पर हेलीपैड के लिए एक्सपर्ट की टीम दो बार यहां का मुआयना कर चुकी है। एम्स में शीघ्र ही हेलीपैड वजूद में आ जाएगा। जिसके बाद दुर्घटना में घायलों और गंभीर रुप से बीमार लोगों को यहां तक पहुंचाने में आईडीपीएल में हेलीकॉप्टर उतारने की मजबूरी समाप्त हो जाएगी।

वर्तमान में एम्स के पास अपना हेलीकॉप्टर नहीं है। इसलिए एम्स के द्वारा सरकार और आउट सोर्स के जरिए एयर एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा। जिसका एम्स प्रशासन द्वारा प्रारूप तैयार कर लिया गया है। यहां एयर एंबुलेंस सेवा शुरू हो जाने के बाद पर्वतीय क्षेत्र में हादसों में घायलों को तत्काल और उच्च स्तरीय चिकित्सा मुहैया होगी। इतना ही नहीं एम्स से यदि चिकित्सक दल को घटनास्थल पर भेजना पड़े तो यह काम भी आसान हो जाएगा।

एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत का कहना है कि एम्स ऋषिकेश को एयर एंबुलेंस सेवा से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हेलीपैड के लिए स्थान का चयन हो गया है। शीघ्र ही यहां हेलीपैड तैयार हो जाएगा। फिलहाल एयर एंबुलेंस का संचालन सरकार और आउट सोर्स के जरिए होगा। जिसका प्रारूप तैयार हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!