Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण किसान/बागवानों में पड़ें प्रभाव पर की गई परिचर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 14 मई 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में राज्य के किसान/बागवानों पर प्रभाव जैसे प्रमुख सम-सामयिक बिंदुओं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग परिचर्चा में प्रतिभाग किया। इसमें वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप एवं राजेश्वर पैन्यूली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस किशोर उपाध्याय एवं अन्य ने भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी देते हुए राज्य का पक्ष प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लॉक डाउन अवधि में कृषि-औद्यानिकी से जुड़े काश्तकार-बागवानों के हित सरंक्षण के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। किसानों को उनकी उपज का सही एवं लाभकारी मूल्य दिलाये जाने के लिए किए सतत् प्रयासों के बारे में अवगत कराया। कोविड-19 आपदा के समय आपणू बाजार, वेयर हाउस व कोल्ड स्टोर्स को उप मंडी केंद्र बनाया गया है। APMC एक्ट में संशोधन करते हुए मंडी परिषद में रिवाल्विंग फंड का प्राविधान किया गया है। राज्य के अधिकाधिक किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित किया जा रहा है। इस आपदा से प्रभावित/प्रवासियों के लिए राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्हें जमीन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान लगातार बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को हो रहे नुकसान के बारे में उन्होंने बताया कि सरकार इसकी नियमित रूप से मानीटरिंग कर रही है एवं क्षति की नियमानुसार भरपाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा इस अवसर पर कोरोना वायरस को हराने के लिए जागरूकता की अपील की गई एवं लॉक डाउन व ‘‘दूरी बनाये रखने‘‘ के मानकों का अनुपालन बावत कहा गया, ताकि सामूहिक रूप से इस आपदा पर विजय मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपने स्तर से हरसंभव प्रयास जनता के हित में कर रही है। जीविकोपार्जन के लिए दूर-दराज गए हुए राज्य के ऐसे सभी प्रवासियों को लाने की व्यवस्था की जा रही है जो गृह नगर आना चाहते हों एवं यहाँ पर उनको रोजगार के रूप पुनर्स्थापित करने की भी जानकारी दी। परिचर्चा में कृषि मंत्री द्वारा सभी जिम्मेदार आमजन से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका की अपील दोहराई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!