Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2026, देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की चाय के व्यापक प्रचार-प्रसार आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान भवन, देहरादून में उपयुक्त स्थान पर टी-आउटलेट स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि उत्तराखंड की चाय के साथ-साथ राज्य के जैविक उत्पादों को भी बेहतर बाजार और पहचान मिल सके। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने लगातार हो रही बारिश के कारण जिन किसानों की फसलें बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। कृषि मंत्री ने बरसात से फसलों को हुए नुकसान का नियमित मॉनिटरिंग और आकलन करने के साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट मंत्रालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री जोशी ने नाबार्ड के माध्यम से प्रदेशभर में संचालित पॉलीहाउस निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, उन्हें समय पर पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान आरके सिंह, निदेशक बागवानी मिशन महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!