Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया फलदार पौधों का रोपण 

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इसके अलावा कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल परिसर तथा सालावाला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह हमें अपनी जड़ों और अपनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का भी स्मरण कराता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान में भाग लें और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां या किसी प्रियजन के नाम पर अवश्य लगाएं। मंत्री जोशी ने कहा कि “एक पेड़ लगाना सौ पुत्रों के समान है”। यह न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर भी बनता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन की स्थिति में है और ऐसे समय में पौधारोपण नितांत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि “पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसके बाद उसकी देखरेख भी उतनी ही जरूरी है। जिन पौधों का आज रोपण किया गया है, उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सतेंद्र नाथ, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी, सारिका खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!