Breaking News :
>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक
उत्तराखण्डदेशविदेश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मेक्सिको में आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन-2023 के दूसरे दिन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड में अभी तक 16 मंडियाँ ई-नाम से जुड़ी हैं, जिसकी सहायता से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रहे हैं : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023, देहरादून/मेक्सिको। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भारत के राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के दूसरे दिन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन के दौरान मंडियों का आधुनिकीकरण, थोक बिक्री बाजार के वर्तमान मुद्दे और समस्यायें, पुरानी मंडी को शहर से दूर स्थानांतरित करने की आवश्यकता तथा मंडी के लिए स्वच्छता की स्थिति पर चर्चा के साथ मंडियों का डिजिटलीकरण व एशियाई देशों को एशियाई देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए एक समूह का गठन करने की आवश्यकता के साथ ही उपभोक्ताओं को किस प्रकार सर्वोत्तम चीजें कैसे प्रदान की जाए सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।

गौरतलब है कि थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित मेक्सिको के कैनकुन शहर थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 165 देशों के 300 प्रतिनिधियों ने “खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरण वर्ष 2030 तक” विषय पर अपने विचार साझा किए जायेंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत कृषि एवं औद्यानिक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में डिजिटलीकरण के नए अवसर प्रदान किए जा रहें है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के साथ लगभग सभी प्रदेशों में अधिकांश मंडिया E-NAM से जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में अभी तक 16 मंडियाँ ई-नाम से जुड़ी हैं, जिसकी सहायता से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही ऐसा परिवर्तन संभव हो सका है। अब किसान घर बैठे e-Nam पोर्टल के माध्यम से अपनी उपज को देश की किसी भी मंडी में बेच सकता है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था रहे और कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जाए। इस सम्मेलन में जो भी विचार आयेंगे उनको धरातल पर लागू किया जाएगा। जिससे देश एवं प्रदेशों के अन्नदाताओं को आगे आने के नए अवसर मिल मिलने के साथ ही उनकी आजीविका में वृद्धि हो सकें।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ० जे.एस. यादव, विपणन बोर्ड सचिव विजय थपलियाल, एफएओ, पेरू मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो, सीईओ सिलेसिया फ्लावर मार्केट, पोलैंड माइकल कोस्टेलेकी, फ्रूट्स एंड वेजीज़ ग्लोबल लिमिटेड, नाइजीरियास्टीव बावा, एन ट्रेवेनन-जोन्स गेन, खाद्य प्रणालियों के नीति अधिकारी जोआओ मार्सेलो, मेक्सिको सिटी केंद्रीय आपूर्ति के जनरल समन्वयक डॉ० मार्सेला विलेगास सिल्वा, होलसेल मार्केट के कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक रेम्बर्टो मार्सेलो अरया एस्कोटोरिन, टिबो स्टार्टअप सीईओ माटेओ रत्तागन सहित कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!