Breaking News :
>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश : कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार रोड के बाहर ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने से दो खोखों में लगी आग

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार रोड के बाहर ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने से दो खोखों में आग लग गई। आग ने आसपास अन्य पांच फल की ठेलियां को भी चपेट में ले लिया। मंगलवार की मध्यरात्रि की इस घटना में अग्निशमन दल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार रोड के मुख्य गेट के बाहर कई लोग ने ठेलियां और खोखे लगा रखे हैं। मंडी गेट और तिवारी भोजनालय के बीच स्थित एक ट्रांसफार्मर के नीचे एक दुकानदार ने अपना खाली पेटियां, बोरी व अन्य स्क्रैब रखा है।

मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारी नीचे गिरी। जिससे वहां रखें सामान ने आग पकड़ ली। मंडी परिसर में रात से ही बाहर से माल लेकर आने वाले व्यापारियों का आगमन शुरू हो जाता है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग ने जब आग लगते देखी तो अन्य लोग को भी एकत्र कर लिया। अग्निशमन दल को सूचना दी गई।

दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंडी गेट के समीप एक व्यापारी कालू खान की दुकान है। उसने दुकान के बाहर त्रिपाल लगाकर डिस्पोजल सामग्री और बोरे एकत्र किए हुए हैं। इनमें आग लग गई। उसके बगल में पान का खोखा भी आग की चपेट में आ गया। पास में ही कुछ ठेलियां फुटकर व्यापारी रात में छोड़ कर चले जाते हैं। इनमें भी आग लग गई।

स्थानीय व्यापारी विवेक तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में संभवत ओवरलोड होने के कारण तारे स्पार्क हुई। जिससे नीचे रखे स्क्रैब में आग लग गई।

अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि मौके पर हुई क्षति का आकलन लगाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!