Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगत

सीरीज जीतने के बाद अब विराट कोहली चाहते हैं टीम में बदलाव

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोई टी20 सीरीज जीती है। भारत ने लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की है, लेकिन अब विराट कोहली टीम में बदलाव चाहते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर ओवर वाला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हम सीरीज जीत गए हैं। अब कुछ अच्छे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी। विराट कोहली ने कहा है ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं, जो कम से कम एक मौका डिजर्व करते हैं। विराट के इस बयान से साफ है वे अगले मैच में बदलाव करेंगे।

बिना किसी बदलाव के भारत ने खेले 3 मैच

अभी तक तीन मैचों में भारत एक जैसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, संजू सैमसन, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को इस सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली चाहेंगे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो मैचों में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए।

भारत की 16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर और नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2020 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली एक दमदार टीम बनाना चाह रहे हैं, जिसके लिए वे हर खिलाड़ी को मौका दे रहे हैं जो वर्ल्ड कप की संभावित टीम का सदस्य होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!