Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के बाद अब पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को उत्तराखंड आयोग यूकेएसएसएससी भी करने जा रहा प्रतिबंधित

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के बाद अब पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भी प्रतिबंधित करने जा रहा है। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों की सूची आयोग को सौंप दी है। जल्द ही आयोग इन्हें नोटिस जारी करने जा रहा है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे। आयोग ने इन भर्तियों को रद्द कर दिया था, जिनका आयोजन अब अप्रैल, मई और जून में कराने की योजना है। एसटीएफ ने मामले की जांच की थी, जिसमें न केवल अभ्यर्थी बल्कि पेपर लीक से जुड़े आरएमएस कंपनी के मालिक सहित तमाम लोग सलाखों के पीछे चले गए थे।

पुलिस की जांच के बाद अब 200 से अधिक अभ्यर्थियों की सूची यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष को सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि चिन्ह्ति सभी अभ्यर्थियों को जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इन्हें प्रतिबंधित करने का काम किया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा, सचिवालय रक्षक परीक्षा और वन रक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए जल्द ही कैलेंडर जारी किया जाएगा। बताया कि कैलेंडर जारी होने के साथ ही पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। बताया कि उनका जवाब मिलने के बाद सभी को प्रतिबंधित किया जाएगा।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अभी तक पेपर लीक के 105 आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा से डिबार कर चुका है। पुलिस की जांच में इन अभ्यर्थियों के नकल की पुष्टि हुई थी। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, एई भर्ती के नौ और अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनका जवाब आने के बाद आयोग उन्हें डिबार करेगा।

हमें पेपर लीक के 200 से अधिक अभ्यर्थियों की सूची मिल चुकी है। कैलेंडर जारी करने के साथ ही इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इन्हें परीक्षाओं से डिबार किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!