Breaking News :
>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव- डॉ. धन सिंह रावत>>सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज>>पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँउत्तर-प्रदेश

टमाटर के बाद अब आसमान छूने लगे प्याज के दाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 नवम्बर 2023, गुरूवार, लखनऊ। टमाटर के बाद अब प्याज त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहा है। खुदरा बाजार में प्याज की कीमत पिछले एक सप्ताह में दोगुनी हो गई हैं, जो 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम से बढक़र 60-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

पिछले चार महीनों में यह दूसरी बार है जब अगस्त के बाद प्याज की कीमतें बढ़ी हैं, जब प्याज 100 रुपये के पार पहुंच गया था। कुछ महीने पहले टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद इसने रसोई के बजट पर दबाव डाला है। प्याज की कीमतों में यह वृद्धि परिवारों और रेस्तरां वालों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई है। व्यापारियों को चिंता है कि आने वाले महीनों में कीमतें बढ़ती रह सकती हैं। प्याज की ऊंची कीमतों के कई कारण हैं।

थोक विक्रेताओं के अनुसार, इस साल की शुरुआत में खराब मौसम, ज्यादा गर्मी, नियमित बारिश के कारण प्याज की फसल खराब हो गई, जिसके चलते थोक प्याज की कीमतें बढ़ गईं। सीतापुर मंडी के एक व्यापारी पप्पू सोनकर ने बताया, वर्तमान में हमें स्थानीय बाजार में केवल 20-30 ट्रक प्याज मिल रहा है। हाल ही में पड़ोसी राज्य में प्याज व्यापारियों की हड़ताल से भी आपूर्ति बाधित हुई, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

कई रेस्तरां पहले ही सलाद की प्लेटों से प्याज हटा चुके हैं, जबकि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने भी प्याज का उपयोग कम कर दिया है। पुराने शहर में रेस्टोरेंट चलाने वाले नजमुल हसन ने कहा, प्याज की बढ़ती कीमत हमारे कारोबार पर काफी दबाव डाल रही हैं। प्याज हमारे मांसाहारी व्यंजनों में महत्वपूर्ण है और जब इसकी कीमतें बढ़ती हैं, तो यह हमारे भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। बड़े रेस्तरां के विपरीत, हम सलाद और प्याज के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते हैं, और इससे हमारे लिए लाभदायक बने रहना मुश्किल हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!