Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस से भी सुनाई देने लगे बगावती सुर, नाखुश नेता निर्दलीय चुनाव मैदान में ठोक सकते हैं ताल, पढ़िए पूरी खबर

तराई में भी कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

महिलाओं के लिए निराशाजनक रही कांग्रेस की पहली सूची

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। कल देर रात कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की सूची सार्जनिक की। आज सुबह से ही ठण्ड की ठिठुरन के बीच सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा और दोपहर होते होते से टिकट न मिलने से नाखुश तमाम कांग्रेसियों ने भी अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। यमुनोत्री से निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे कांग्रेस ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ के प्रदेश रहे संजय डोभाल। यमुनोत्री से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने सौ से भी ज्यादा समर्थकों के साथ सामूहिक इस्तीफ़ा दिया। विदित रहे कि यहाँ से कांग्रेस ने युवा प्रतियाशी दीपक बिजल्वाण पर अपना विश्वास जताया है। सजाय डोभाल साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

संजय डोभाल ने दीपक बिजल्वाण के साथ-साथ पार्टी हाई कमान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय डोभाल का कहना है कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इतना ही नहीं संजय डोभाल ने कहा कि टिकट बंटवारे में पैसों का बोलबाला रहा है, जिस कारण दीपक बिजल्वाण को यहाँ से टिकट मिल गया। संजय डोभाल ने यहाँ तक कह डाला कि जो पार्टी कभी गाँधी-नेहरू परम्परा वाली होती थी अब दलालों एवं भ्रष्टाचारियों के चंगुल में आ गयी है। सूत्रों की माने तो संजय डोभाल की बगावत कांग्रेस को भरी पद सकती है, क्योकि यमुनोत्री में उनका बड़ा जनाधार माना जा रहा है।

ठीक ऐसा ही नजारा यमकेश्वर सीट से भी देखने को मिल रहा है। यहाँ से अपने को टिकट के प्रबल दावेदार समझने वाले महेन्द्र राणा एवं उनके कई समर्थकों ने भी बगावत का रुख अपना लिया है। सूत्र तो यहाँ तक बता रहे कि टिकट बंटवारे से नाराज यहाँ के कुछ कट्टर कोंग्रेसी भी सोशल मीडिया पर भाजपा प्रतियाशी रेणु बिष्ट को शुकमनायें देने लगे हैं। विदित रहे की इस सीट पर कांग्रेस ने शैलेन्द्र रावत कोई चिनाव मैदान में उतरा है।

वहीं टिकट वितरण से नाखुश बागेश्वर के भी कई कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बगावती रुख अपना लिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण टिकट नहीं मिलने से खासे नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया और कहा कि सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बालकृष्ण ने बताया कि उनका टिकट काटने में पूर्व विधायक कपकोट ललित फस्वार्ण की भूमिका है। बालकृष्ण ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। वर्ष 2017 में वह काफी कम मतों के अंतर से हारे थे। विदित रहे कि बागेश्वर से रंजीत दस को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

गंगोलीहाट से पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने भी टिकट वितरण को लेकर पूर्ण मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि जब 2016 में सरकार पर संकट आया था तब हम 26 विधायकों ने उनका साथ दिया तथा उन्होंने यह भी कहा कि मुझे एक महीने तक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री आवास के एक कमरे में मुझे एक महीने तक कैद रखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज यहाँ से ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो यहाँ का निवासी तक नहीं है तथा जिसने 5 बार कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा और आज धनबल के आधार पर उसी को प्रत्याशी बनाया गया।

रामनगर सीट को भी कांग्रेस अभी तय नहीं कर पायी है। ऐसा लगता है की यहाँ दो बड़े नेताओं के कारण पेंच फसा हुआ है।

तराई में भी कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
वहीं उधमसिंहनगर जनपद से भी कांग्रेस की चिंता बढ़ने वाली खबरें आ रही हैं। सितारगंज, लालकुआँ, किच्छा एवं गदरपुर में टिकट वितरण से कार्यकर्ता खुश नहीं नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गदरपुर से राजेंद्र पाल सिंह, किच्छा से हरीश पनेरु, सितारगंज से नारायण पाल और लालकुआँ से दुर्गापाल निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

महिलाओं के लिए निराशाजनक रही कांग्रेस की पहली सूची
कांग्रेस का चालीस फीसदी सीटें महिलाओं को देने का दावा भी पहली लिस्ट में कहीं नजर नहीं आता। 53 सीटों में से केवल 3 सीटें ही महिलाओं को दिया जाना उत्साहजनक नहीं माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची के लिए, यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/after-a-long-wait-uttarakhand-congress-announced-the-names-of-its-53-candidates-for-the-assembly-elections/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!