Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
देश

निकाह के महज 10 घंटे बाद तीन तलाक…जानें पूरा मामला

मेहर के 3.40 लाख वापस, निकाह के महज 10 घंटे बाद तीन तलाक...जानें पूरा मामला

शादी के शगुन में नये कपड़े नहीं देने पर 150 बरातियों को बंधक बना लिया गया। बाद में कांग्रेस विधायक और मुखिया ने हस्तक्षेप किया तो दूल्हा पक्ष को 3.40 लाख देने पड़े।

देवघर, झारखंड के देवघर में निकाह के महज 10 घंटे बाद तलाक देने का मामला सामने आया है। यहां सारठ के पिंडारी गांव में शगुन में पुराने कपड़े देने पर निकाह के बाद महज 10 घंटे के बाद तलाक हो गया। मुस्लिम समाज में दुल्हन को शगुन में नकाब, लहंगा और सलवार सूट दिए जाते हैं। निकाह शुरू होने के पहले शगुन के कपड़े पुराने दिखे तो विवाद हो गया।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने समझाया कि नए कपड़े घर पर छूट गए हैं, निकाह होने तक मंगा लिए जाएंगे। निकाह हो गया तब तक शगुन के नए कपड़े नहीं आए। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। सवाल उठा दिया कि जब निकाह में शगुन के पुराने कपड़े पहना रहे हैं तो बाद में अल्लाह ही जाने। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और दोनों ओर से नोकझोंक के बीच सभी बरातियों को बंधक बना लिया गया।

बवाल बढ़ा तो जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख और मुखिया अब्दुल मियां आए। पंचायती हुई। दूल्हा पक्ष ने 3.40 लाख रुपये वापस किए। इसके बाद सुलहनामा हुआ। मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दूल्हा ने दुल्हन को तलाक दे दिया। बताया गया कि सारठ के पिंडारी गांव के रहने वाले मोहम्मद निशाद ने अपनी बेटी की शादी सोनारायठाढ़ी के महापुर गांव में रहने वाले खुर्शीद मियां के पुत्र आरिफ अख्तर से तय की थी। आरिफ अपने गांव में किराने की दुकान चलाता है।

मंगलवार की रात 10 बजे 150 बाराती पिंडारी आए। बरातियों का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद निकाह की रस्म शुरू हुई। रात 12 बजे दुल्हन के लिए ससुराल से लाए गए शगुन के कपड़े और जेवर की मांग की गई। दूल्हा पक्ष ने जल्दबाजी में शगुन के कपड़े घर पर छोड़ आने की बात कही। दूल्हा पक्ष का कहना था कि घर से शगुन के कपड़े मंगा लिए जाएंगे, निकाह की रस्म जारी रखी जाय। निकाह हो गया। शगुन के कपड़े आए तो दूल्हन पक्ष के लोग उखड़ गए।

उनका कहना था कि नकाब और लहंगा पुराना है, जेवर बहुत हल्के। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसे फरेब बता डाला। कहासुनी होने लगी। तब दूल्हन ने भविष्य में बदसलूकी होने की आशंका जताते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पिंडारी गांव के लोगों ने सभी बाराती को बंधक बना लिया। फरमान जारी हो गया कि कोई बाराती गांव से बाहर नहीं जाएगा।

जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने इस बारे में कहा- ऐसी घटनाएं सामाजिक तौर पर कतई सही नहीं है। गलतफहमी में निकाह टूट गया। बात बढ़ गई थी। पंचायती कर सुलझा लिया गया है।

कचुआबाग के मुखिया अब्दुल मियां बोले- शगुन में पुराने कपड़े देने पर तलाक हो गया। दूल्हन पक्ष के जितने रुपए खर्च हुए थे, सब वापस करा दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!