Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू, पुलिस तैनात, NIA करेगी मामले की जांच

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2022, बुधवार, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक महीने के लिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बावजूद BJP ने बंद बुलाया है। मृतक कन्हैयालाल साहू का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आज ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक कन्हैयालाल का शव परिजनों के हवाले किया गया। सेक्टर 14 स्थित मृतक के निवास पर शव ले जाया जा रहा है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

विदित रहे कि मंगलवार की दोपहर टेलर कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर निर्मम हत्या की गई थी। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और प्रधानमंत्री मोदी को भी धमकी दी। परिजनों ने हत्या के बाद कुछ मांग रखी थीं। इस पर सहमति बनने के बाद कन्हैयालाल का शव मोर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों को 31 लाख रुपए और दोनों बेटों को भी नौकरी का आश्वासन दिया गया है। लापरवाही बरतने के लिए धानमंडी थाने के एएसआई भंवरलाल को निलंबित कर दिया गया है।

दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच के लिए गृहमंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को निर्देश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

विदित रहे कि हत्या के दो आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को गिरफ्तार कर लिया गया है। NIA और एसआईटी (SIT) इनसे पूछताछ के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। 

‘नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने उदयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘सरकार का खुफिया तंत्र फेल है। अपराधियों में अब भय नहीं रहा।’ इधर, कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार को लेकर उनके परिवार और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कहा कि घर के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। परिवार और समाज का कहना है कि हम शहर के सबसे बड़े अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार करेंगे। इसलिए शव अभी मोर्चरी में ही रखा हुआ है। पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे समीक्षा,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी तीन दिन के जोधपुर दौरे को बीच में छोड़ जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जयपुर पहुंचने के बाद सीएम ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रिव्यू करेंगे। बैठक में सीएस, डीजीपी, होम और पुलिस डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उदयपुर मामले में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बहुत चिंता वाली बात है। किसी का मर्डर करना चिंताजनक है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। माहौल ठीक नहीं है। गलियों-मोहल्लों में जहां जिसकी आबादी कम संख्या में है, वे ज्यादा चिंतित है। आपस में तनाव बढ़ गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.