Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
दिल्लीदेश

संसद में हुई सुरक्षा चूक के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल में होगा बदलाव, अब पहले की तरह नहीं होगी एंट्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2023, शनिवार, नई दिल्ली। संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोग कक्ष में कूद गए। इस घटना ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए संसद की सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है और कई सुरक्षा को मजबूत करने को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने संसद परिसर में आने वाले विजिटर्स पर फिलहाल रोक लगा दी है।

इसके अलावा सबसे जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी पूरी तरह बदल दिया गया है। अब से सांसद, स्टाफ के सदस्य और प्रेस से जुड़े लोग अलग-अलग गेट से संसद भवन में दाखिल होंगे। इसके अलावा जब विजिटर्स दोबारा से आने शुरू होंगे तो वह पुराने वाले गेट से एंटर नहीं कर सकेंगे। विजिटर्स चौथे गेट से अब संसद भवन में दाखिल होंगे।

अभी अगली सूचना तक विजिटर्स पास जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही जहां विजिटर्स बैठते हैं, उस दर्शक दीर्घा को पूरी तरह कांच से ढक दिया जाएगा ताकि कोई भी दोबारा से ऐसी सुरक्षा चूक न कर सके। एयरपोर्ट पर जिस तरह के बॉर्डी स्कैनर्स होते हैं, उसी तरह के संसद भवन में भी लगाए जाएंगे। इसका इस्तेमाल आगे से जांच के लिए किया जाएगा। नए सिरे से यह पूरी सुरक्षा व्यवस्था कल संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद अपनाई जा रही है।

विदित रहे कि बुधवार को लोकसभा में दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और सदन की बेंच पर एक जगह से दूसरी जगह पर दौडऩे लगे। युवक अपने जूते में स्प्रे छिपाकर लाए थे, जिसे छिड़क़ने से सदन में पीला धुंआ फैल गया। इस दौरान सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों विजिटर्स पास के जरिए दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे। वहीं सदन के बाहर भी दो आरोपियों ने स्मोक कैन का इस्तेमाल किया और जमकर नारेबाजी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!