Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी

29 तारीख से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई बड़ी जिम्मेदारी।

शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री को नहीं दिया गया है कोई विभाग।

विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने निभाएंगे विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी। विधानसभा सत्र में विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री का दायित्व निभायेंगे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल।

वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

पहले यही माना जा रहा था कि शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जायेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है।

कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे हैं। ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है, लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पायेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दूसरी पारी में मुख्यमंत्री ऊर्जा, लोनिवि, वित्त, गृह, कार्मिक सरीखे कई अन्य अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!