Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला होने पर कंगना रनौत का रिऐक्शन : यही है फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, जानिए पूरा मामला

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2020, बुधवार। मुंबई के अंधेरी इलाक़े में टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जाता है कि हमला करने वाला युवक एक्ट्रेस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने यह क़दम उठाया। एक्ट्रेस फ़िलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। कंगना रनोट ने ट्विटर के ज़रिए इस हमले पर रोष जताते हुए कहा कि यही फ़िल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है।

[box type=”shadow” ]कंगना ने ट्वीट में लिखा,  “फ़िल्म इंडस्ट्री की यह सच्चाई है। छोटे नगरों से आने वाले संघर्षरत लोगों के साथ यही होता है, जिनका कोई कनेक्शन नहीं होता या सही चैनल नहीं मिलता। नेपोटिज़्म किड्स अपनी रक्षा कर सकते हैं। उनमें से कितनों को चाकू मारा जाता है, दुष्कर्म किया जाता है या मार दिया जाता है ?”

कंगना ने मालवी को तसल्ली देते हुए लिखा,  “प्यारी मालवी, मैं तुम्हारे साथ हूं। मैंने पढ़ा कि तुम्हारी हालत गंभीर है। मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रही हूं। रेखा शर्मा जी (महिला आयोग की अध्यक्ष) से अनुरोध कर रही हूं कि दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई करें। हम तुम्हारे साथ हैं। विश्वास रखो।”

[/box]

[box type=”shadow” ]जानिए पूरा मामला 

पुलिस अधिकारियों के हवाले से आयी पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार, युवक का नाम योगेश महिपाल सिंह है। सोमवार की रात क़रीब 9 बजे अंधेरी के वर्सोवा इलाक़े में एक्ट्रेस मालवी कैफे से लौट रही थीं, जब उन पर चाकू से हमला किया गया। योगेश अपनी कार में था। मालवी को रोककर उसने पूछा कि बात करना क्यों बंद कर दिया। झगड़ा बढ़ा तो योगेश ने चाकू से पेट और हाथों पर हमला किया और फरार हो गया। एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है, हमलावर प्रोड्यूसर हैं।

वर्सोवा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक के ख़िलाफ़ हत्या की कोशिश करने के लिए 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज़ कर ली गयी है और जांच की जा रही है। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि वो युवक को एक साल से जानी हैं और वो उनसे शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।[/box]

[box type=”shadow” ]मालवी का परिचय – जानिए कौन है मालवी मल्होत्रा

मालवी मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और कई विज्ञापनों में काम किया। 2017 में उड़ान धारावाहिक से टीवी डेब्यू से पहले तीन साल तक थिएटर में काम किया था। इसके अलावा मालवी बॉलीवुड फ़िल्म होटल मिलन और तमिल फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

मालवी ने पिछले साल अपना यू-ट्यूब चैनल शबनम की शायरी भी शुरू किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शायरी के वीडियो डाले थे। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के ज़रिए कंगना रनोट और महिला आयोग से भी मदद की गुहार लगायी थी, क्योंंकि कंगना भी हिमाचल प्रदेश से हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!