Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लॉकडाउन के बाद पहली बार संपर्क क्रांति ट्रेन आज प्रातः 10:10 बजे रामनगर से दिल्ली के लिए हुई रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, रामनगर। गत वर्ष साल 22 मार्च से यह ट्रेन लॉकडाउन लग जाने की वजह से निरस्त हो गई थी। लॉकडाउन के बाद रामनगर से पहली बार दिन में दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना हुई। पहले दिन रामनगर से 71 लोग दिल्ली के लिए गए। रामनगर से दिल्ली के लिए संपर्क क्रांति हर रोज रवाना होती है।

एक साल बाद रेलवे विभाग ने रामनगर से चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए दो ट्रेन शुरू की है। चंडीगढ़ के लिए ट्रेन पांच अप्रैल को चलेगी। जबकि मंगलवार को संपर्क क्रांति ट्रेन प्रातः 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन एसी में 21 लोग व जनरल में रामनगर से 50 लोगों ने सीट आरक्षित कराई थी। इसके अलावा पूरी ट्रेन में करीब 108 लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए।

स्टेशन मास्टर सचिन अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन में एसएलआरडी के 1, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 5 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 1 कोच सहित कुल 7 कोच लगाए गए हैं। ट्रेन वापसी में रात 9:00 बजे रामनगर पहुंचेगी। एक ट्रेन रात 9:45 बजे रामनगर से दिल्ली के लिए रवाना होती है। रामनगर से अब दिल्ली के लिए दो ट्रेन शुरू ही गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!