Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
देश

दिल्ली में छ: आतंकिय़ों की गिरफ्तारी के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी पुलिस हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली, दिल्ली में छ: आतंकिय़ों की गिरफ्तारी के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। पकड़े गए आतंकियों से साफ है कि वे कई राज्यों में त्योहार के सीजन में ब्लास्ट करना चाहते थे। कई अन्य राज्यों से भी उनके खतरनाक मंसूबे की बात सामने आ रही है। इस बीच, पंजाब से पाकिस्तान समर्थित आतंकी माड्यूल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

आइएसआइ समर्थित आतंकी माड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में IED विस्फोट में संलिप्त था। इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

एक बार फिर संसद जैसे हमले की थी तैयारी, आतंकियों से पूछताछ में खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए छह आतंकियों से पूछताछ में कई नई जानकारी सामने आई है। पूछताछ में आतंकियों ने कबूला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस ([आइएसआइ)] और अंडरव‌र्ल्ड से जुड़े ये आतंकी एक खतरनाक मिशन पर भारत आए थे। इसके लिए देश में एक बार फिर संसद हमले जैसी आतंकी साजिश रची जा रही थी। इसके लिए इन आतंकियों को पूरी तरह से जिहादी बनाया गया। पकड़े गए आतंकी ओसामा और जीशान को उसी कैंप में प्रशिक्षण दिया गया जहां मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब को तैयार किया गया था।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान के थट्टा इलाके में बने कैंप में आतंकियों को प्रशिक्षण देने का काम पाकिस्तानी सेना व आइएसआइ लंबे समय से कर रही है। लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मुहम्मद जैसे संगठनों के आतंकियों को वहीं पर प्रशिक्षण दिया जाता है। गाजी नाम के मेजर जनरल की देखरेख में जीशान और ओसामा को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों को लेकर सादे कप़़डों में आर्मी का अफसर कैंप में गया था। उसे प्रशिक्षण देने वालों ने सलामी दी थी। एक अधिकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि पैसे के लिए नहीं, बल्कि जिहाद के लिए प्रशिक्षण लेने पाकिस्तान गए थे।

अमृतसर में ड्रोन से गिराए गए थे हथियार

अधिकारियों के मुताबिक इस माड्यूल में कई और आतंकी हैं। इनके पास अंडरव‌र्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के जरिये आइएसआइ हथियार व विस्फोटक पहुंचा रही थी। बीते अगस्त माह में अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन से 100 पिस्टल, ब़़डी संख्या में टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड, आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री इसी माड्यूल के लिए गिराई गई थी। इनके पास पहुंचने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे जब्त कर लिया था।

अदालत ने भेजा 14 दिन के रिमांड पर

सभी छह आतंकियों को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। स्पेशल सेल के मुताबिक जान मुहम्मद शेख 20 साल पहले अंडरव‌र्ल्ड से जु़ड़ा था। उसकी अनीस इब्राहिम से सीधी बात होती थी। सूत्रों के मुताबिक आइएसआइ और अनीस इब्राहिम ने इस माड्यूल को दो ग्रुप में बांटा था। पहला ग्रुप रायबरेली के मूलचंद व मुंबई के जान मुहम्मद का था, जो सीधा अंडरव‌र्ल्ड से जुड़ा था। दोनों का काम फंड जुटाने से लेकर हथियार मुहैया कराना था। दूसरा ग्रुप दिल्ली के जामिया नगर के ओसामा और प्रयागराज के जीशान का था, जिनका काम रेकी करना था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!