Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कंगना रनौत के ऑफिस पर BMC का बुलडोजर चलने के बाद दीया मिर्जा ने ज़ाहिर किया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2020, गुरुवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत की ज़ुबानी जंग के बाद पार्टी और एक्ट्रेस आमने सामने आ गए हैं। इस बयानबाज़ी के बीच हाल ही में बीएमसी के अधिकारी कंगना रनोट के मुंबई वाले आवासीय दफ्तर पहुंचे और अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उनके ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस पर रोक लगा दी गई है। लेकिन बीएमसी के इस कदम की लोग और कई सेलेब्स आलोचना कर रहे हैं।

बीएमसी के इस कदम के खिलाफ कई सेलेब्स ने ट्वीट किया और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। इन सेलेब्स में दिया मिर्जा भी शामिल हैं। दिया मिर्जा ने भी ट्वीट कर इस मामले में बीएमसी की आलोचना की इसे गलत बताया। दिया मिर्जा ने लिखा, ‘कंगना का मुंबई की तुलना POK से करना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि जिस तरह बीएमसी ने अचानक उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की वो गलत है। वो भी सवालिया है।अब क्यों? इस तरह क्यों? जब यहां अनियमिततताएं हो रही थीं तब आप कहां थे?’।

कंगना के सपोर्ट में रेणुका शाहणे भी ट्वीट कर चुका हैं। हालांकि रेणुका ने कंगना के POK वाले बयान की निंदा की थी। लेकिन एक्ट्रेस का ऑफिस टूटने पर रेणुका को भी दुख पहुंचा है। रेणुका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले कंगना के कमेंट को पसंद नहीं करती, मगर बीएमसी की बदले की गरज से किए गये डिमोलिशन से मैं परेशान हूं। आपको इतना नीचे गिरने की ज़रूरत नहीं। रेणुका ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से दखल देने की गुज़ारिश करते हुए लिखा- हम एक महामारी से जूझ रहे हैं। क्या हमें गैरज़रूरी ड्रामा की ज़रूरत है?’

इनके अलावा अनुपम खेर, सोना मोहापात्रा, देवोलीना भट्टाचार्जी, हिमांशी खुराना, बबीता फोगाट, प्रसुन जोशी समते कई लोगों ने बीएमसी के इस कदम की आलोचना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!