Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
फिल्म-जगत

हमले की घटना से रिकवर होने के बाद आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हुए सैफ अली खान 

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ बुरी तरह घायल हुए। उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। उपचार के लिए वे तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां करीब छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली। रिकवरी के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। एक्टर की तबीयत अब ठीक है। वे अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हैं तो करीना कपूर भी काम पर लौट आई हैं।

काम पर लौटीं बेबो
सैफ अली खान और करीना कपूर पर बीते महीने बड़ी मुसीबत आई। हालांकि, सैफ अली खान की तबीयत फिलहाल ठीक है। करीना कपूर भी हाल ही में काम पर लौट आई हैं। उन्हें आज मंगलवार को सेट पर जाते हुए देखा। करीना कपूर को अपनी कार से उतकर वैनिटी वैन में दाखिल होते देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।

यूजर्स बोले- ‘अब सुकून मिला’
करीना कपूर ब्लैक जैगिंग और ग्रे टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों और काले चश्मे ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। नो मेकअप लुक में भी बेबो का अंदाज फैंस को पसंद आया है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इतने दिनों बाद आपको काम पर लौटते देखकर सुकून मिला। आपको ईश्वर सलामत रखे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेबो के स्टाइल के आगे सब फीके हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका स्वैग ही अलग है’।

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की खबर
करीना कपूर किस फिल्म या सीरीज के सेट पर पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह मेगा बजट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी इसे लेकर नहीं मिली है। वहीं, सैफ अली खान की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!