Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ किया गंगा में दुग्धाभिषेक

केंद्रीय कैबिनेट में उत्तराखंड से अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को जगह मिलने पर जताई खुशी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 9 जून 2024, ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान माँ गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना भी की गई। साथ ही स्वर्णिम रहे पिछले 10 वर्ष के कार्यकालों को अगले पाँच वर्ष तक बरकरार रखने का आशीर्वाद भी माँगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड से अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को जगह मिलने पर शुभकामनायें भी दी गई।

रविवार, 9 जून 2024 को भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट पहुँचे। यहाँ मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने माँ गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है जब हमारे और पूरे विश्व के नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने का सौभाग्य मिला है।

डॉ० अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 1962 के बाद पहले ऐसे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार शपथ ले रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

डॉ० अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता आज प्रधानमंत्री मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेता देख जश्न मना रही है उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षी दलों द्वारा पीएम मोदी के लिए विभिन्न प्रकार का दुष्प्रचार किया गया। मगर, देश की जनता में मोदी जी का जलवा बरकरार रहा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, बृजेश शर्मा, चेतन शर्मा, संजय शास्त्री, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, दिनेश सती, शिवकुमार गौतम, रीना शर्मा, मनोज धयानी, दीपक बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, राधे जाटव, शम्भू पासवान, नितिन सक्सेना, राजपाल ठाकुर, राजू नरसिम्हा, सीमा रानी, अनीता तिवारी, रुचि जैन, उषा मंडल, उषा जोशी, ज्योति पांडे, रेखा चौबे, राजेश्वरी, हिमानी कौशिक, चंदू यादव, किशन मण्डल, सुजीत यादव, ऋषि यादव, गुड्डी कलूड़ा, रजनी अग्रवाल, आशा शुक्ला, तनु रस्तोगी, विनोद भट्ट, राजेश जुगलान, रमेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, राजकुमारी पंत, जगावर सिंह, अभिनव पाल, कृष पाल, अविनाश भारद्वाज, नंद किशोर जाटव, संजीव पाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!