Breaking News :
>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
उत्तराखण्डदेहरादून

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर कूद कर मजदूर ने दी अपनी जान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 मार्च 20224, लक्सर। गुरूवार को एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहता था। मृतक ज्ञान प्रकाश पैंट पुताई का कार्य करता था।

जानकारी मिलने पर जब मृतक के परिजनों ने मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जब कमरा खोला गया तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी का शव कमरें पड़ा था। मृतका के गले पर गला घोटने के निशान थे। बताया जा रहा है कि इस वारदात को घरेलू कलह के कारण अंजाम दिया गया होगा। मृतक ज्ञान प्रकाश ने पहले पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद स्वयं ट्रेन के पास कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक ज्ञान प्रकाश ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!