Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • पोप से मुलाकात के बाद वेटिकन से रवाना हो गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। 16वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी रोम में मौजूद हैं। यहां वे ईसाइयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस से मिलने वेटिकन सिटी पहुंचे थे। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी  पोप फ्रांसिस से मुलाकात के बाद वेटिकन सिटी से रवाना हो गए हैं। यह मुलाकात 30 मिनट की बताई गई है।

इससे पहले इटली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले पोप फ्रांसिस से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उसके कुछ देर बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी

पीएम मोदी आज इटली के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मिलने के लिए वेटिकन सिटी भी जाएंगे। इसके अलावा वे आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। वे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ

G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान, पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और इटली के पीएम द्रघी ने अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान कार्य योजना द्वारा संबोधित रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया, जिसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने का मुद्दा भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और इटली अपने संबंधित बिजली प्रणालियों में अक्षय ऊर्जा की बढ़ती मात्रा के लागत प्रभावी एकीकरण पर सहमत हुए, एक प्रभावी स्वच्छ संक्रमण के लिए एक प्रमुख संपत्ति के रूप में जो रोजगार पैदा करता है, जीडीपी विकास, ऊर्जा गरीबी को मिटाते हुए सार्वभौमिक ऊर्जा पहुंच को मजबूत करता है।

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम: 

  • 2.30 बजे इटली के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भेंट कर बातचीत करेंगे।
  • 5 बजकर 35 मिनट पर G-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक स्वागत और सामूहिक फोटो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • 6 बजकर 10 मिनट पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और सिंगापुर के प्रधान मंत्री ली सीन लूंग के साथ बैठक करेंगे।
  • पीएम मोदी रात 10:30 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद जी20 लीडर्स के साथ होने वाले डिनर में शामिल होंगे।

पांच दिनों की इटली और ब्रिटेन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कम से कम एक दर्जन देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात संभव है। जिन देशों के नेताओं के साथ मुलाकात को अंतिम रूप दिया जा चुका है उनमें इटली, ब्रिटेन, नेपाल, सिंगापुर, फ्रांस, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, आस्ट्रेलिया, जापान, स्पेन के नाम शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भी पीएम की मुलाकात संभव है। इस मुलाकात को लेकर दोनों देशों के अधिकारी संपर्क में है।

G-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी कोरोना महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को पटरी पर लाने के बारे में चर्चा करेंगे।

इटली से ब्रिटेन जाएंगे पीएम मोदी

  • इटली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के आमंत्रण पर 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी की यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद वो ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के आमंत्रण पर एक और दो नवंबर को ब्रिटेन के ग्लासगो में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह रोम में 16वें जी-20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.