Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अश्विन तोड़ सकते हैं अब हरभजन सिंह का रिकॉर्ड

आकाश ज्ञान वाटिका। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही हालिया टेस्ट सीरीज में अश्विन ने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। अश्विन के पास अब भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लगातार दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत की इस जीत में स्पिनर आर अश्विन की भूमिका अहम रही है। अश्विन ने दो टेस्ट की चार पारियों में 17 विकेट चटकाए हैं। विकेट लेने वालों की लिस्ट में वह इस वक्त सबसे उपर हैं।

  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले पहले नंबर पर हैं। कुंबले ने 21 टेस्ट में 84 विकेट हासिल किए हैं। जवगल श्रीनाथ ने 13 टेस्ट में 64 विकेट अपने नाम किए हैं जबकि हरभजन सिंह ने 11 टेस्ट खेलकर 60 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन ने 9 टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के 52 विकेट चटकाए हैं। सीरीज के आखिरी मैच में उनके पास भज्जी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
  • सीरीज के दूसरे मुकाबले में अश्विन ने आठ विकेट हासिल करते ही श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के सबसे कम मैचों में 350 टेस्ट विकेट के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। मुरली ने 66 टेस्ट में 350 विकेट हासिल किए थे और विशाखापत्तनम टेस्ट से पहले वह इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने वाले अकेले गेंदबाज थे। अश्विन ने इस मैच की पहली पारी में 7 जबकि दूसरी में 8 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!