Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
क्राइम

शख्स ने अपने परिवार के पाँच लोगों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचायी जान 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 मई 2024, सीतापुर। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने शनिवार रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। 

इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में घर के पांच सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाने वाले अनुराग सिंह का परिवार बेहद सम्पन्न है। परिवार लखनऊ में रहता था। अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी। इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था।

लेकिन नशे की लत ने उसे बिगाड़ दिया था। परिजन इसका विरोध करते थे। वह जब ज्यादा नशा करने लगा तो परिजनों ने लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की ठानी। यही हत्या का कारण बना। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आए तो खूनी मंजर देखा। इसके बाद अनुराग उन्हें भी मारने दौड़ा तो अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा न करते तो अनुराग उन्हें भी मार देता। सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है…पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई  चल रही है।

मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के कमरे में बेड के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा बरामद हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!