Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तर-प्रदेशक्राइम

बाराबंकी में धान काटने गई 15 वर्षीया दलित बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश में हाथरस में दलित युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद बाराबंकी में इस तरह की घटना से सनसनी फैल गई है। यहां के सतरिख थाना क्षेत्र में धान काटने गई 15 वर्षीया दलित बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हाथरस मामले की जहां सीबीआइ जांच चल रही है, वहीं बाराबंकी के केस में अभी आरोपितों की तलाश जारी है।

[box type=”shadow” ]बाराबंकी के थाना सतरिख की ग्राम पंचायत सेठमऊ के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के मामले में बुधवार देर रात उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। यहां पर डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मुकदमे में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद गांव में फिलहाल एहतियातन पुलिस बल तैनात है। आइजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारजन के बयान को दर्ज कराया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को बटाई के खेत में धान काटने गई थी। देर शाम उसका शव एक खेत में पड़ा मिला था। बताया जाता है कि किशोरी के हाथ-पैर बंधे थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई। वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट में मुंह दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के बाद धारा बढ़ा दी गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।[/box]

राजनीतिक दल सक्रिय

वारदात को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय रहे। जैदपुर से सपा विधायक गौरव रावत व कांग्रेस नेता तनुज पुनिया समर्थकों के साथ पोस्टमार्टम हाउस और गांव पहुंचे व परिवारजन से बात कर सांत्वना दी। सपा विधायक ने प्रशासन पर पीडि़तों को पोस्टमार्टम हाउस आने से रोकने का आरोप लगाया है। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पीएम हाउस पहुंचे।

अराजक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा

सांसद उपेंद्र सिंह रावत गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया। कहा, सरकार को बदनाम और अस्थिर करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पूरी संजीदगी के साथ लगा हुआ है, उम्मीद है जल्द ही वारदात का राजफाश होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने और पीड़ित को न्याय दिलाने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!