Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
खेल-जगतताज़ा खबरें

अफगानिस्तान की तालिबानी सत्ता ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया आफर, कहा : अफगानिस्तान आकर खेलो ‘वनडे सीरीज’

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी झटका दिया था और पाकिस्तान में सीरीज खेलने से इन्कार कर दिया था। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी नुकसान हुआ, लेकिन अफगानिस्तान की तालिबानी सत्ता ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक आफर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए मुखिया अजिजुल्लाह फाजली ने कहा है कि हम पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहते हैं।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अजीजुल्लाह फाजली, जिन्हें हाल ही में नियुक्त किया गया था, उन्होंने कहा कि वह एकदिवसीय मैचों के लिए टीम को आमंत्रित करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। अफगानिस्तान पिछले कुछ वर्षों में राशिद खान जैसे सितारों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से बढ़ा है, लेकिन तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद टीम का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया है।

अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार की वजब ले कुछ ऐसा भी है, जिसने भविष्य में टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान की भागीदारी को लटका दिया है, क्योंकि उन्हें आइसीसी के नियमों के अनुसार एक सक्रिय महिला टीम की भी आवश्यकता है, लेकिन तालिबान ने महिला क्रिकेट पर रोक लगा दी है। तालिबान ने अभी तक महिलाओं के खेल खेलने पर नीति जारी नहीं की है, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि यह जरूरी नहीं है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चीफ बने फाजली ने ऐसे विषयों से परहेज किया और कहा कि उनकी अन्य क्षेत्रीय क्रिकेट शक्तियों का दौरा करने की योजना है। उन्होंने कहा, “मैं 25 सितंबर से पाकिस्तान का दौरा कर रहा हूं और फिर क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से मिलने भारत, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात जाऊंगा। हम अफगानिस्तान क्रिकेट में सुधार करना चाहते हैं, ताकि अन्य देशों के सहयोग से इसमें सुधार हो सके।”

आस्ट्रेलिया पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ नवंबर में ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले एक टेस्ट मैच को रद करने की धमकी दे चुका है और कहा है कि जब तक कि तालिबान महिलाओं को क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं देता। हम उनकी मेजबानी नहीं करेंगे। हामिद शिनवारी को तालिबान ने 21 सितंबर को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी के पद से बर्खास्त कर दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!