Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
देश

Aero India 2019: रक्षा मंत्री ने पार्किंग क्षेत्र का किया मुआयना, आग से जल गईं थी 300 गाड़ियां

बेंगलुर। एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो एयरो इंडिया 2019 के अंतिम दिन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्किंग क्षेत्र का मुआयना किया। यहां शनिवार को आग लगने के कारण 300 कारें जल गईं थी। यह इस शो का दूसरा बड़ा हादसा है।

जानकारी के मुताबिक पार्किंग के पास सूखी घास में आग लगने से यह भयावह हादसा हुआ। पार्किंग क्षेत्र वायु सेना स्टेशन से काफी दूर है। पांच दिन चलने वाले एयरो इंडिया का 12वां संस्करण इस घटना से प्रभावित नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले एयर शो की रिहर्सल के दौरान साहिल की मंगलवार (19 फरवरी) को विमान क्रैश होने से मौत हो गई थी। इस हादसे में वायुसेना के लड़ाकू विमान टकरा गए थे। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हो गई थी।

एयरो इंडिया 2019 का 20 फरवरी को आगाज हुआ था। यह शो 24 फरवरी तक चलेगा। इस शो में राफेल लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ दिखा। राफेल डील को लेकर पिछले काफी समय से राजनीति हो रही है। राफेल के अलावा करतब दिखाने वाले सुखोई और तेजस जैसे अन्य फाइटर जेट व सारंग हेलिकॉप्टरों ने वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया।

रनवे टू बिलियन ऑपट्यूनिटीज थीम पर आयोजित एशिया की सबसे बड़ी विमानन प्रदर्शनी में शुमार ‘एयरो इंडिया’ दुनिया के 300 से भी अधिक देशों ने भाग लिया है। रक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम रक्षा उपकरणों को लेकर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!