Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड में उच्च शिक्षण संस्थानों में पहली सितम्बर से होंगे में प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश

  • यूजीसी गाइडलाइन के तहत एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा नया शैक्षणिक सत्र
  • विश्वविद्यालयों को 30 अक्टूबर तक जारी करने होंगे सभी परीक्षा परिणाम
  • नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए होम वर्क शुरू करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शनिवार को यह जानकारी दी कि उत्तराखंड में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश पहली सितम्बर से होंगे। आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये।

■  बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश पहली सितम्बर से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे।

■  जबकि यूजीसी गाइडलाइन का पालन करते हुए एक अक्टूबर से नया शिक्षण सत्र शुरू करना होगा। इसी क्रम में सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को 30 अक्टूबर तक समस्त परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिये गये हैं।

■  कोविड नियमों का पालन करते हुए मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेजों को अगस्त माह में खोले जाने की मांग पर अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

■  बैठक में राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करने के उद्देश्य से गठित टास्क फोर्स को अभी से होम वर्क शुरू करने के निर्देश दिये गये।

■  राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एनसीसी,एनएसएस एवं रेडक्रास सोसाइटी की ईकाइयाँ स्थापित करने के लिए कुलपतियों को निर्देशित किया गया।

■  इसके अलावा विश्वविद्यालयों में जागरूता अभियान के अंतर्गत घटते हुए लिंगानुपात पर सेमिनार आयोजित करने, नमामि गंगे परियोजना के तहत 3-डी पेंटिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने, जल जीवन मिशन के तहत विज्ञान प्रयोगशाला प्रस्ताव भेजने के निर्देश कुलपतियों को दिये।

■  ब्लॉक स्तर पर सार्वजनिक पुस्तकालय खोले जाने हेतु नेशनल लाइब्रेरी कोलकता के सहयोग से सेमीनार आयोजित करने हेतु विश्वविद्यालयों को कहा गया। कोविड-19 गाइडलाइन के अंतर्गत अक्टूबर माह में सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों को दीक्षांत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चौधरी, कुलपति प्रो० ओ.पी.एस. नेगी, डॉ० पी.पी.घ्यानी, प्रो० एन.के. जोशी, प्रो० एन.एस. भण्डारी, प्रो० सुरेखा डंगवाल, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो० कुमकुम रौतेला, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, सलाहकार रूसा प्रो० एम.एस.एम रावत, प्रो० के.डी. पुरोहित, निजी वि.वि. के कुलपति डॉ० विजय धस्माना, प्रो० संजय जसोला, प्रो० नरेन्द्र शर्मा, प्रो० शरद पाण्डे, डॉ० राजेश मिश्रा, प्रो० आर.के. सिंह, प्रो० जे.पी. पचौरी, डॉ० महावीर अग्रवाल, अमित डैन, रजिस्ट्रार डॉ० महावीर सिंह रावत, डॉ० एम.एस. मद्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!