Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रशासन गाँव की ओर : मुख्यमंत्री के संकल्प से दूरदराज तक सहज और सुगम बनी जनसेवायें

देहरादून प्रशासन का दूरस्थ उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

एडीएम ने सुनी जन समस्यायें : 447 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 39 शिकायतों का निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 18 फ़रवरी 2026, देहरादून। दूरदराज़ ग्रामीण इलाकों में सरकार द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। इन बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आवश्यक सुविधायें अपने ही क्षेत्र में मिल रही हैं और उन्हें काफी सहुलियत व राहत मिल रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल पर संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन ने कालसी ब्लॉक के दूरस्थ न्याय पंचायत उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में 447 ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने बहुउद्देशीय शिविर में जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।

शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, कृषि, राजस्व आदि से जुड़ी 39 शिकायतें अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। प्राप्त शिकायतों में शिक्षा और लघु सिंचाई की 12 शिकायतें सर्वाधिक रही। इसके अतिरिक्त सड़क व राजस्व से जुड़ी 10, पेयजल व कृषि की 06, स्वास्थ्य, पर्यटन, श्रम व वन विभाग से जुड़ी 08 और दूर संचार, विद्युत से संबंधित 1-1 शिकायत शामिल थी।

अपर जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 77 तथा आयुर्वेदिक में 114 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 73 तथा उद्यान विभाग द्वारा 05 किसानों को कृषि उपकरण, बीज, दवा का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 05 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 19 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 24 राशन कार्डों की ई-केवाईसी व राशन कार्डों में यूनिट वृद्धि की गई। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म, मृत्यु, यूसीसी, पेंशन व परिवार रजिस्टर संशोधन के 33 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 08 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास 15, सहकारिता 10, सिचांई 02, श्रम 35, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15, कौशल विकास एवं सेवायोजन द्वारा 06 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान, जिला पंचायत सदस्य रेखा नेगी, उप जिलाधिकारी प्रेम लाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौडियाल, तहसीलदार सुशीला कोटीयाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश चन्द भेतवाल, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान एवं अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!