Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्ड

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

6 पर 9,500 रुपये जुर्माना; करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देहरादून। राजधानी देहरादून को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों में तैनात सेक्टर अधिकारी लगातार दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को टर्नर रोड के वार्ड-78 में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया और प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी और नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में मुन्नी चौक और आईएसबीटी बस स्टैंड मार्केट क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम ने वार्ड के कुल 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह प्रतिष्ठानों में करीब 19 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई।

प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। टीम ने मौके से प्लास्टिक सामग्री जब्त करने के साथ ही व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी।

एक्सपायर लाइसेंस के साथ मांस बिक्री भी पकड़ी

चेकिंग के दौरान एक मांस विक्रेता भी एक्सपायर लाइसेंस के साथ मांस का विक्रय करता पाया गया। टीम ने संबंधित विक्रेता को नगर निगम से तत्काल वैध लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए।

कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर

प्रशासन की टीम ने अभियान के दौरान केवल जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि नालियों के अवरुद्ध होने और जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी बड़ा कारण बनता है।

लोगों से खरीदारी के दौरान प्लास्टिक की जगह कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई। अभियान में नगर निगम वार्ड-78 के सुपरवाइजर अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

50 सेक्टर अधिकारी कर रहे लगातार निगरानी

जिलाधिकारी के निर्देश पर देहरादून नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 50 सेक्टर अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी लगातार चेकिंग, कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देहरादून को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने तक अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।