Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले आज वाराणसी की तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, वाराणसी। प्रधानमंत्री और अपने सांसद नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को एक दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। वह वाराणसी को करीब 1500 करोड़ की सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में तैयार का जायजा लेंगे। यहां पर पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पहले ही तय हैं, आज सीएम योगी आदित्यनाथ उन पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से राजकीय विमान से दिन में करीब 12 बजे वाराणसी पहुंचेगे। इसके बाद उनका शहर भ्रमण के साथ ही पीएम मोदी के हर कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है। सीएम प्रधानमंत्री के 15 जुलाई के आगमन को लेकर अब तक की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। वह रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर, बीएचयू आइआइटी मैदान आदि का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। सीएम के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम तथा कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे राजकीय विमान से प्रस्थान कर जाएंगे।

  • वाराणसी में 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान के स्थान पर आइआइटी-बीएचयू में होगी। आइआइटी के टेक्नो पवेलियन ग्राउंड पर पीएम छह हजार लोगों को संबोधित करेंगे, इसके बाद बीएचयू की कुछ परियोजनाओं और अस्पतालों को हरी झंडी भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी के बीएचयू के खेल मैदान एक सभा करने के साथ ही जापान के सहयोग से बने रुद्राक्ष का लोकार्पण करने के दौरान जापान के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
  • बीएचयू में प्रस्तावित पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने वाले वीवीआइपी की 72 घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। वहीं सभास्थल पर अग्रिम पांच पंक्ति में बैठने वालों की मौके पर एंटीजन जांच की जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही बैठने दिया जाएगा। इसके लिए मेडिकल टीम गठित कर दी गई है।
  • पीएम मोदी के आगमन को लेकर बीएचयू कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस कर दी गई है। अभी से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और लोकल पुलिस की ओर से कैंपस की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपीजी दल भी मैदान का मुआयना कर चारों ओर से सील कर दिया है। अब जनता और नेताओं की बैठक व्यवस्था पर काम हो रहा है।
  • मंगलवार की दोपहर के पहले तक एसपीजी के तीन चापर उतरेंगे और उनकी फ्लीट का रिहर्सल शुरू हो जाएगा। डीसीपी काशी अमित कुमार और एसपीजी बल के जवान देर शाम तक ग्राउंड पर ही डटे रहे और तैयारियों का जायजा लेते रहे। बता दें कि सुरक्षा कारणों से जन संबोधन का स्थान बदलकर आइआइटी में रखवा दिया गया। इसके पहले आइआइटी बीएचयू से इस संबोधन की सहमति मांगी गई थी जिसके बाद संस्थान ने तत्काल कमिश्नर को अपनी सहमति दे दी।
  • जापान व भारत की दोस्ती की प्रतीक इमारत ‘रुद्राक्ष (अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर) सज-धजकर तैयार है। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए 15 जुलाई को बनारस आगमन हो रहा है। वह उद्घाटन समारोह के दौरान लगभग एक घंटे रुद्राक्ष में रहेंगे। इस दौरान प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। मुख्य हाल में मौजूद पांच सौ प्रबुद्धजनों में हर वर्ग की हिस्सेदारी होगी। मुख्य हाल में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पीएम मोदी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त दो कुर्सियां और लगाई जाएंगी। इसमें जापान के राजदूत या किसी अन्य प्रतिनिधि की भी उपस्थिति होगी।
  • पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का कोना-कोना देखेंगे। इस दौरान जापान से भी प्रबुद्धजन वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ङ्क्षशजो आबे के भी मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। समारोह में एक वीडियो फिल्म के माध्यम से जापान के पीएम भी शुभकामना देंगे।
  • पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से ही योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रुद्राक्ष भवन के अलावा गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट स्कूल मछोदरी, स्मार्ट साइनेज समेत सड़क, सीवर और पेयजल की 744 करोड़ रुपये की योजनाएं लोकार्पित होंगी। ऐसे ही 838 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
  • कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए जेनरेटर प्लांट उपलब्ध कराने वाली 14 संस्थाओं को प्रधानमंत्री मोदी अपने काशी दौरे के दौरान सम्मानित करेंगे। इनमें रिलायंस फाउंडेशन, इंडियन आयल, शुभम गोल्डी मसाले के प्रतिनिधि व इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी भी हैं। इजरायल व फ्रांस के आक्सीजन प्लांटदाता भी सम्मानित किए जाएंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!