Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

हल्द्वानी शहर तथा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र में राशन की किट पहुँचाने के लिए बनाया गया है अधिकारियों का सचल दल

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 अप्रैल 2020, हल्द्वानी(सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि संक्रमण काल के दौरान जिले में कोई गरीब, बेसहारा मजदूर, भूखा नहीं रहे इसके लिए प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता के साथ दिन-रात जूटी हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में आम आदमी के साथ ही मध्यम वर्गीय तथा राशनकार्ड धारकों को भी खाद्यान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी सस्ता गल्ला दुकानों से तीन महीने का अग्रिम खाद्यान्न पूर्ति विभाग की निगरानी में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि से अब तक आटा, चावल, दाल, तेल, मिर्च मसाले, नमक व अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट ऐसे लोगों को दिये जा चुके हैं, जिसके पास राशन कार्ड नहीं हैं। इस प्रकार खाद्यान्न के 15 हजार पैकेट मजदूरों, श्रमिकों को वितरित किये गये हैं। इसके वितरण का कार्य शहरीय क्षेत्र में तहसील कर्मीयों तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। सम्बन्धित लोगों की सूची पार्षदों/सभासदों तथा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हो रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी शहर तथा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र में फंसे श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को राशन की किट पहुँचाने के लिए अधिकारियों का सचल दल बनाया गया है। इस सचल दल के अधिकारी समाज सेवियों से निःशुल्क खाद्य सामग्री प्राप्त कर उनके पैकेट बनवाकर वितरण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत 10 अप्रैल से वर्तमान तक सचल दल के अधिकारियों ने गौजाजाली, माया नगर, आरके टैन्ट हाउस गली कुसुमखेडा, होली कालोनी, भगवानपुर, संजय कालोनी का भ्रमण कर सूची तैयार की तथा इसके अलावा विभिन्न हैल्प लाइनों तथा जनमानस से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जरूरतमदों की सूची तैयार की गई। सचल दल के अधिकारियों की टीम ने अब तक 1175 परिवारों को खाद्य सामग्री की किट जिसमें आटा, चावल, तेल, दाल, मसाले, नमक, चीनी, चाय पत्ती आदि थे का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि सामग्री के वितरण के समय कोरोना महामारी के सुरक्षात्मक उपाय अपनाने हेतु मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण भी किया गया। सर्वे एवं सामग्री वितरण के कार्य में सम्बन्धित क्षेत्र के वार्ड मेम्बर, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता तथा एनजीओ प्रतिनिधि का सहयोग लिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गठित सचल दल का नेतृत्व कुल सचिव कुमाऊँ विश्वविश्विद्यालय डॉ० महेश कुमार कर रहे हैं। इनके साथ उपनिदेशक उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी रेखा कोहली, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि टीम के साथ नवीन चन्द्र पनेरू, मीनू पाठक, टीसी पाण्डे, अमित आर्य, प्रिन्स, कौशल भी सहयोग कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!