Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंविदेश

“अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी” : बाइडन

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार सुबह स्टेट आफ यूनियन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर भड़के। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को चेतावनी भी दी। उन्होंने आगे कहा कि पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडन ने कहा, ‘जब तक तानाशाह अपने हमले की कीमत नहीं चुकाता तब तक वो और अराजकता पैदा करता है।’

इसके अलावा बाइडन ने रूस पर कई प्रतिबंधों का भी एलान किया। बाइडन ने कहा कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने, रूस को और अलग-थलग करने और उनकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए बड़ी आर्थिक मदद का एलान भी किया। बाइडन ने कहा कि अमेरिका, यूक्रेन को एक बिलियन डालर की मदद देगा। बाइडन ने कहा कि हम नाटो देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!