Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
देश

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करते हुए कहा, “बाढ़ से लेकर किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदाओं में एनसीसी कैडेटों करते हैं लोगों की मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2021, गुरुवार। दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से लेकर किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एनसीसी कैडेटों ने भारत के लोगों की मदद की है। कोरोना के पूरे कालखंड में लाखों लाख कैडेट्स ने देश भर में जिस प्रकार प्रशासन, समाज के साथ मिलकर काम किया है वो प्रशंसनीय है। हमारे संविधान में जिन नागरिक कर्तव्यों की बात कही गई है, वो निभाना सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी एनसीसी के युवा साथियों के बीच जितने भी पल बिताने का मौका मिलता है, वो बहुत सुखद अनुभव देता है। आज के कार्यक्रम देखकर सिर्फ मुझे ही नहीं, हर किसी को गर्व महसूस होता होगा। आपने 26 जनवरी की परेड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

पीएम मोदी ने एनसीसी की रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि एनसीसी के बाद भी अनुशासन की भावना आपके साथ रहनी चाहिए। आप अपने आस-पास के लोगों को भी निरंतर इसके लिए प्रेरित करेंगे तो भारत का समाज और देश मज़बूत होगा। दुनिया के सबसे बड़े यूनिफॉर्म और यूथ के रूप में एनसीसी ने अपनी जो छवि बनाई है वो दिनों दिन और मज़बूत होती जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि शौर्य और सेवा भाव भारतीय परंपरा को जहां बढ़ाया जा रहा है, वहां एनसीसी कैडेट नजर आता है। जहां संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का अभियान चल रहा है वहां भी एनसीसी कैडेट दिखते हैं। पर्यावरण, जल संरक्षण या स्वच्छता से जुड़ा कोई अभियान हो वहां एनसीसी के कैडेट जरूर नज़र आते हैं।

दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड पहुंचने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया औैर उन्होंने एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित हैं।

करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी रैली के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

करियप्पा ग्राउंड में नेशनल कैडेट कोर (NCC) की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रस्तुति देते कलाकार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली में परेड का निरीक्षण किया।

 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी थी कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर तथा एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रमआकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2021, गुरुवार। देखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!