Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकार के 5 साल कार्यक्रम को सम्बोधित करते काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय की शुरुआत मसूरी विधानसभा से होगी”

सरकार के 5 साल कार्यक्रम को सम्बोधित करते काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय की शुरुआत मसूरी विधानसभा से होगी”

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरुप उत्तराखण्ड की युवा सरकार प्रदेश को विकास की नई दिशा दे रही है” : काबीना मंत्री गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। सरकार के पाँच साल पूर्ण होने पर अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्षेत्र के विधायक एवं सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सर्वप्रथम शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की, तत्पश्चात विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का भ्रमण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

मसूरी से विधायक एवं सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरुप उत्तराखण्ड की युवा सरकार प्रदेश को विकास की नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह प्रदेश के विकास के लिए आगामी 10 वर्षो तक की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार का ही असर है कि मसूरी क्षेत्र में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की ओर से पयर्टन, यातायात सुगमता, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगभग 2000 करोड़ से अधिक की धनराशि का निवेश किया गया है। काबीना मंत्री ने कहा कि जितना का आभार जताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय की शुरुआत मसूरी विधानसभा से होगी।

लोकार्पण (रुपये 435.36 लाख)
मसूरी के गाड़ीखाना में ट्रैचिंग ग्राउंड का सौन्दर्यीकरण कार्य, डाकरा के हवाघर में पार्क एवं जिम का कार्य।

शिलान्यास (रुपये 955.05 लाख)
टपकेश्वर मंदिर में सड़क एवं रैंलिग निर्माण, मसूरी क्षेत्र में 100 विद्युत पोल लगाने का कार्य, क्यारकुली भट्टा पेयजल योजना का सुधारीकरण, घंघोड़ा के आन्तरिक सड़कों का निर्माण, मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग का निर्माण, मिठ्ठी बेहड़ी में आन्तरिक सड़कों का निर्माण, गढ़ी डाकरा के आन्तरिक मार्गो का निर्माण सहित रिस्पना नदी के दांयी ओर विभिन्न स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों के कोरोना वारियर्स को कोविड काल के दौरान बेहतरीन जनसेवा के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, विद्यार्थियों को टैबलेट, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सचिव एवं उपजिलाधिकारी मसूरी नरेश दुर्गापाल, अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, मोहन पेटवाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, नेहा जोशी, मंजीत रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया, अरुणा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, वीर सिंह, अनुज कौशल, विष्णु गुप्ता, टीडी भूटिया, अनुराग, पार्षद भूपेन्द्र कठेत, चुन्नी लाल, कमल थापा, नंदनी शर्मा, संजय नौटियाल, ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री, लवकुमार तमांग, नैन सिंह पंवार, राजेन्द्र कौर सौंधी, संध्या थापा, मेघा भट्ट, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम बहादुर थापा, प्रभा शाह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!