Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक ली।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। तथा समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ ही उपचाररत लोगों को गुणवक्तापूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाए, तथा भोजन की निरंतर जांच भी की जाए। उन्होंने चिकित्सालय में अटल आयुषमान कार्ड एवं आयुषमान कार्ड बनने एवं उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई जिस पर बताया गया कि चिकित्सालय में कार्ड बनाने हेतु स्टाफ रखा गया है। जिससे आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं वैध अभिलेख दिखाकर कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सालय के बायोमैडिकल वेस्ट के निष्पादन की जानकारी प्राप्त करते हुए इसकी माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औषधियों की खपत की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सदस्यों की ओर से टैण्डर प्रक्रिया में शामिल किए जाने के अनुरोध पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष से सहमति प्राप्त करने के निर्देश समिति के सचिव प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को दिए।

अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सिटी स्कैन सुविधा की दर कम किए जाने हेतु हुई चर्चा पर समिति की ओर से प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जाने को कहा। साथ ही चिकित्सालय में सोलर ऊर्जा प्लान्ट लगाते हुए ऊर्जा खपत की आपूर्ति करने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय सचिव/सदस्य डाॅ० शिखा जंगपागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० संजय जैन, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, वरिष्ठ पैथौलाॅजिस्ट/एसएमओ जिला चिकित्सालय डाॅ० जे.पी. नौटियाल, सांसद टिहरी के प्रतिनिधि विनोद खण्डूरी, विधायक राजपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि ओम कक्कड़, मेयर नगर निगम देहरादून के प्रतिनिधि आशीष नागरथ, समाज सेवक राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!