Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने किया तहसील हल्द्वानी का औचक निरीक्षण

➤ नामान्तरण वादों ( दाखिल खारिज) के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।
➤
1 सप्ताह के अंदर कार्य की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2022, गुरूवार, हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने तहसीलदार हल्द्वानी व नायब तहसीलदार हल्द्वानी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। भू राजस्व अधिनियम की धारा 34 के तहत वादों के निस्तारण में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपरजिलाधिकारी ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार हल्द्वानी को नामांतरण वादों को गंभीरता से लेते हुए तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व बोर्ड के निर्देशानुसार व जिलाधिकारी द्वारा राजस्व की स्टाफ समीक्षा बैठक में भी नामान्तरण वादों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित कर तेजी लाने के निर्देश दिए गए है।

तहसील हल्द्वानी व नायब तहसीलदार के स्तर पर भू राजस्व अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत न्यायालय में कुल 1409 वाद दर्ज किए गए थे जिसके सापेक्ष 707 वादों का निस्तारण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि राजस्व परिषद द्वारा तैयार किये गए ऑनलाइन पोर्टल में 24495 वादों को दर्शाया जा रहा है जिसके सापेक्ष 14192 वाद ही निस्तारित होना दर्शा रहा है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि नामान्तरण सम्बन्धी वाद जो कि निस्तारित हो चुके है, उनका भी विलम्ब से ऑनलाइन पोर्टल में अंकन किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे नामान्तरण सम्बन्धी वाद जिनके 35 दिवस पूर्ण हो चुके है तथा कोई विवाद नहीं है उन्हें यथा शीघ्र पूर्ण कर कृत कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार सहित तहसील के कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!