Breaking News :
>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

यूटीडीबी की अपर निदेशक ने गुजरात के पर्यटन कारोबारियों के साथ किया वेबिनार

गुजरात के पर्यटन कारोबारियों को बताई उत्तराखंड में निवेश करने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वेबिनार में गुजरात के पर्यटन कारोबारियों को उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में‌ विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की अपर निदेशक पूनम चंद ने गुजरात के होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों को प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताया।

यूटीडीबी की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, शीतकालीन और धार्मिक पर्यटन की अपार संभानाएं हैं। पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और रोजगार सृजन का भी एक प्रमुख स्रोत है। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।

अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि कोरोनाकाल में सभी सेक्टर के साथ पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे उभरने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों की आर्थिक मदद की गई। इतना ही नहीं सरकार की ओर से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों तक कई सरकारी योजनाओं का भी लाभ पहुंचाया गया। जबकि देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल के राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!