Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मा० मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

मा० मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के प्रगति की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 6 नवम्बर 2023, देहरादून। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के कार्यों की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाये गी। घोषणाओं को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेनी होगी तथा मिशन मोड पर कार्य करना होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का विलम्ब एवं लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मा० मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। एसीएस ने मा० मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मा० मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मा० मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 600 अतिरिक्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के तहत आपदा में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की जा रही है। कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैंण के रा०इ०का० हरगड, रा०इ० कालेज सिलपाटा तथा थराली के राजकीय इण्टर कॉलेज रैंस चोपता में मुख्य भवन निर्माण के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है। इसके साथ ही घनसाली के तहत स्व० इन्द्रमणी बडोनी के नाम से आदर्श इण्टर कॉलेज अखोडी में मिनी स्टेडियम, चम्पावत में राजकीय इण्टर कॉलेज मंच में फील्ड के विस्तारीकरण एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु रूपान्तरण कार्यक्रम के सम्बन्ध कार्यवाही गतिमान है।

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि खटीमा में नान इनवेजिव कार्डियक केयर सेन्टर हब एवं स्पोक मॉडल के रूप में विकसित करने, खटीमा में ब्लड बैंक की स्थापना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बदियाकोट बागेश्वर में भवन निर्माण, पिथौरागढ़ के तहत बेस चिकित्सालय को सुचारू करने तथा गंगोली हाट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गणाई में भवन निर्माण के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में अपर सचिव श्रीमती नमामि बंसल, योगेन्द्र यादव तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *