Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

नशा राष्ट्र एवं समाज के विनाश का कारक है : ललित जोशी

समय रहते अगर युवा नहीं जागा तो उड़ता उत्तराखंड बन जाएगी देवभूमि

300 छात्र छात्राओं ने लिया नशामुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प

नशे के सौदागर युवाओं को कर रहे है टारगेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2023, मंगलवार, देहरादून। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के बैनर तले सजग इंडिया के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान को जारी रखते हुए आज मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने टिहरी गढ़वाल जनपद के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज रगड़गाँव जौनपुर, टिहरी गढ़वाल के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी तरह का नशा इंसान को शारीरिक मानसिक से कमजोर करता है। जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होगा फिर उस देश के लिए एक समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगाह किया कि आज कुछ विदेशी ताक़तें हमारे देश के युवाओं को नशा रूपी जाल में फँसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने-अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता व गुरूजनों द्वारा बताई गई बातों का अनुकरण कर उन्हें जीवन में अपनाने की अपील की।

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के अध्यक्ष ललित जोशी ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज रगड़गाँव की टीम को सम्मानित भी किया। और दौरान घोषणा की कि क्विज प्रतियोगिता की विजेता टीम के सदस्यों सहित इस स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं को वह अपने शिक्षण संस्थान सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून में मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे। इस दौरान राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानन्द देवली व देहरादून जिला समन्वयक डॉ० एस.एस. राणा उपस्थित रहे तथा इस दौरान संस्थान के 300 छात्र छात्राओं ने नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा भी ली।

बता दें कि मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश भर में 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सजग इंडिया के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!