Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर ट्वीट कर किया गुस्सा जाहिर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2021, शनिवार, लखनऊ। नई दिल्ली,  देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के नारे लगाने पर स्वरा भास्कर भड़कीं हैं। उन्होंने घटना का वीडियो क्लिप ट्वीट कर कहा है कि हिन्दू होने पर वो शर्मिंदा हैं।

नमाज के दौरान लगे “जय श्रीराम’ के नारे

बता दें कि शुक्रवार (22 अक्टूबर) को गुरुग्राम के सेक्‍टर 12-A की एक निजी संपत्ति पर जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे, तभी एक उग्र भीड़, जिसमें कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल थे, वहां पहुंच गई और नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे। इससे इलाके में तनाव व्‍याप्‍त हो गया।

हिंदू होने पर शर्मिंदा हैं स्वरा

स्वरा ने इस घटना का वीडियो क्लिप ट्वीट कर कहा है कि, ‘हिन्दू होने पर वो शर्मिंदा हैं।’ बता दें कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी स्वरा लगभग मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती हैं। चाहे किसान आंदोलन हो, या सीएए स्वरा काफी मुखर रहीं हैं।

वायरल हो रहा है स्वरा का आपत्तिजनक वीडियो

कुछ दिनों पहले ही स्वरा भास्कर ने दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। स्वरा भास्कर का आरोप था कि ट्विटर और यूट्यूब पर एक्टिव एक शख्स, स्वरा की फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करके उनकी इमेज खराब कर रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट और एक अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

‘आरपीसी की धारा 354D, 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला का अपमान करने का इरादा) और आईटी एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने की सजा) के तहत दर्ज किया गया है। अपको बता दें कि स्वरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसका जिक्र किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!