Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के नेतृत्व में उज्जैन से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी जुड़ीं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 9वां दिन

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर, 2022 गुरूवार, उज्जैन। कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार सुबह उज्जैन से शुरू हुई। उज्जैन से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा के लिए रवाना हुई। इस दौरान राहुल गाँधी के साथ अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी मौजूद रहीं।

मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 9वां दिन है। सुबह 6:00 बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन के आरडी मेडिकल कॉलेज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शिरकत की।

विदित रहे कि भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 10:00 बजे नजरपुर गाँव में विश्राम के लिए रुकेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से फिर से शुरू होगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पैदल मार्च में भाग लेने वाले झालारा गाँव में रात भर रुकेंगे। यात्रा 12 दिनों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किमी की दूरी तय करेगी।

विदित रहे कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। यह यात्रा अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उज्जैन में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए थे। इससे पहले उन्होंने खंडवा जिले के एक अन्य ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!