Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने ट्विटर पर सरदार पटेल की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू पर बोला हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2020, शनिवार। भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई को श्रद्धांजलि अर्पित की है और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया। वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से लेकर मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियां भी आज सरदार पटेल को याद कर रही हैं। इसी बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी ट्विटर के जरिए सरदार पटेल को याद करते हुए एक नोट लिखा है।

[box type=”shadow” ]एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सरदार पटेल की तस्वीर शेयर की है और फोटो कैप्शन में कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने महात्मा गांधी को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा है- उन्होंने गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधान मंत्री के रूप में अपने सबसे योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान दिया, क्योंकि उन्हें (गांधी) लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देश कई दशकों से इससे परेशान है और हमें बेशर्मी से छीनना चाहिए जो हमारे लिए सही है।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘वे भारत के असली लौह पुरुष हैं, मेरा मानना ​​है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, जिन्हें वो नियंत्रण में रख सके और राष्ट्र को आगे रख सके, यह एक अच्छी योजना थी, लेकिन गांधी जी की हत्या के बाद जो हुआ वह बहुत गलत हुआ।’ वहीं, एक और ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद करती हूं। आप एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमें आज का अखंड भारत दिया है, लेकिन आपने एक प्रधानमंत्री का पद त्याग कर हमारे महान नेतृत्व और दूरदर्शिता को हमसे दूर किया है। हमें आपके निर्णय पर गहरा अफसोस है।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट सामाजिक मुद्दों से लेकर इतिहास से जुड़ी बातों को लेकर अपनी राय देती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हस्तियों पर भी नाम लेकर सीधा हमला बोला है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!