Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंबाल-जगत

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के “दो टके के लोग” वाले बयान पर दिया जवाब

आकाश ज्ञान वाटिक, 28 नवम्बर 2020, शनिवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के घर पर बीएमसी की ओर से की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दुर्भावनापूर्ण माना है। हाईकोर्ट ने बीएमसी के नोटिसों को खारिज करते हुए एक्ट्रेस को मुआवज़ा दिलवाने के लिए नुक़सान का आंकलन करवाने के निर्देश भी दिए हैं। इसे कंगना रनोट की जीत के रुप में देखा जा रहा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हाईकोर्ट के फैसले की चर्चा हो रही है। इसी बीच, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का एक बयान आया है, जिसके बाद से मामला फिर गरमा गया है और अब एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया है।

 मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने “दो टके के लोग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद उनके बयान की आलोचना हो रही है। मेयर ने कहा था, ‘हम लोग भी हैरान हुए हैं। एक अभिनेत्री जो रहती हिमाचल में है और हमारी मुंबई को पीओके कहती हैं। जो दो टके के लोग अदालत को भी राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं वो गलत हैं। क्योंकि ये मामला बदले का नहीं है।’

इस पर अब एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने मेयर किशोरी के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘मैंने कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार से इतने लीगल केस, गालियां, बेइज्जती झेली हैं कि बॉलिवुड माफिया और आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग भले लगने लगे हैं, पता नहीं मुझमें ऐसा क्या है जो लोगों को इतना परेशान कर देता है।’

इससे पहले एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फ़ैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा था- जब कोई सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है, तो यह उसकी अपनी जीत नहीं, बल्कि यह प्रजातंत्र की जीत है। उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे साहस दिया और उनका भी शुक्रिया, जो मेरा सपना टूटने पर हंसे थे। आप लोग विलेन बने, इसलिए मैं हीरो बन सकी।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!