Breaking News :
>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

एक्ट्रेस कंगना रनोट को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, 8 जनवरी को मुंबई पुलिस के समक्ष हाज़िर होने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार। एक्ट्रेस कंगना रनोट को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिल गयी है। राजद्रोह के मामले में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ उच्च न्यायालय ने अंतरिम सुरक्षा दे दी है। कंगना ने इस मामले में पुलिस एफआईआर के ख़िलाफ़ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने उन्हें 8 जनवरी को मुंबई पुलिस के समक्ष हाज़िर होने के निर्देश दिये हैं।

सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट के ज़रिए विभिन्न समुदायों के बीच नफ़रत फैलाने के आरोप को लेकर कंगना और उनकी बहन के ख़िलाफ़ मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बांद्रा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज़ करके जांच करने का आदेश दिया था। कंगना और रंगोली के ख़िलाफ़ कास्टिंग डायरेक्टर मुनव्वर अली ने शिकायत दर्ज़ करवाई थी, जिसमें उन्होंने पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के आरोप भी लगाये थे।

कंगना और रंगोली ने 17 अक्टूबर को जारी मजिस्ट्रेट के आदेश और एफआईआर को निरस्त करने के लिए याचिका दायर की थी। कंगना के वक़ील रिज़वान सिद्दीक़ी ने उच्च न्यायालय को भरोसा दिलाया कि दोनों बहनें अपने बयान दर्ज़ करवाने के लिए बांद्रा पुलिस के समक्ष 8 जनवरी को 12 से 2 बजे के बीच हाज़िर हो जाएंगी। हाई कोर्ट मामले की विस्तृत सुनवाई 11 जनवरी को करेगी।

ख़ास बात यह रही कि जस्टिस एसएस शिंदे ने धारा 124 ए लगाने पर एतराज़ जताते हुए पूछा कि पुलिस ऐसे मामले में यह धारा क्यों लगाती है? न्यायाधीश ने पुलिस अफ़सरों के लिए एक वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश भी दिये, जिसमें बताया जाए कि किस धारा को लगाना चाहिए। हाई कोर्ट के आदेश के बाद कंगना ने ट्विटर के ज़रिए जस्टिस शिंदे का शुक्रिया अदा किया।

कंगना हाल ही में अपने गृहनगर मनाली में छुट्टियां बिताने और भाई अक्षत की शादी से निपटकर थलाइवी की शूटिंग करने हैदराबाद गयी हैं। इस फ़िल्म में कंगना भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और राजनीति की कद्दावर नेता जे जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इस फ़िल्म के अलावा कंगना अपनी अगली फ़िल्मों तेजस और धाकड़ के लिए भी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!