Breaking News :
>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
मनोरंजन

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। मैदान के बाहर ही उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। एक्टर की गाड़ी पर कई गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर समेत दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदौस हैं। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है।

मुंबई पुलिस ने बनाई 15 टीमें
गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया और जरूरी सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। जहां गोलीबारी हुई, उसके सामने ही एक क्लब है। गोलीबारी की घटना आज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक दो गोलियां चलाई गईं। कुल सात राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले में फोरेंसिक टीम ने उस जगह से सबूत इकट्ठा किए, जहां एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फायरिंग की घटना हुई थी।

हिरासत में एक संदिग्ध
घटना पर बयान जारी करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है’। घटना की जांच के लिए कुल 15 टीमें बनाई हैं। कुर्ला, बांद्रा, दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों सहित मुख्य ट्रांजिट हब पर तलाशी ली जा रही है। इसी बीच एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और जांचकर्ता उससे पूछताछ कर रहे हैं।

टाइगर से भी हुई पूछताछ
संदिग्धों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए टाइगर श्रॉफ से भी थोड़ी देर पूछताछ की गई। बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, किया सलमान का जिक्र
हमले की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। अनिल खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है। अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया है।

इसमें लिखा है, ‘जय महाकाल…., जय श्री राम। राम राम सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। इतंजार करिए और देखिए।’

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की टाइगर से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से बात की है। मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस चीफ से एक्टर के हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है।

क्या बोले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट किया गया। यह घटना बहुत चिंता की बात है और निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और टाइगर श्रॉफ से भी बात की है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने गोली चलाने वालों को ट्रैक करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा और उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा’।

Loading

error: Content is protected !!